Hindi News / नीमकाथाना / उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई हुई आयोजित

उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई हुई आयोजित

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] मुख्य सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग जयपुर व जिला कलक्टर के दिशा निर्देशो की पालना में आमजन की परिवेदना/समस्याओं की सुनवाई का त्वरित समाधान हेतु गुरुवार को 11 बजे से सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी केन्द्र पंचायत समिति सभागार श्रीमाधोपुर के वीसी रूम में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में किया गया।उक्त जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी ने आमजन की पेयजल, विद्युत, राजस्व सम्बंधित व रसद विभाग आदि से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं को सुना गया और इनके निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।उक्त जनसुनवाई में 21 कुल प्रकरण प्राप्त हुए जिनमे से 18 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण गया व शेष प्रकरणों हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।उक्त जनसुनवाई में विकास अधिकारी पंचायत समिति श्रीमाधोपुर अजय सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमाधोपुर विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी उपखण्ड कार्यालय श्रीमाधोपुर राकेश कुमार कुलदीप सहित उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur