Hindi News / नीमकाथाना / पति की 14वीं पुण्यतिथि पर बांटी शिक्षण सामग्री

पति की 14वीं पुण्यतिथि पर बांटी शिक्षण सामग्री

उदयपुरवाटी. टोंक छिलरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल संजू नेहरा ने अपने स्वर्गीय पति व्याख्याता वीरेंद्र सिंह सोहू की 14वीं पुण्यतिथि पर सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी। प्रिंसिपल संजू नेहरा हर साल अपने स्वर्गीय व्याख्याता पति वीरेंद्र सिंह सोहू की पुण्यतिथि बच्चों के साथ ही मनाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्कूल के सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी गई। इससे पहले सभी स्टाफ सदस्यों और बच्चों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। संजू नेहरा ने इस मौके पर बताया कि उनके पति व्याख्याता वीरेंद्र सिंह सोहू एक आदर्श शिक्षक के रूप में सेवारत थे। इस मौके पर व्याख्याता मोनिका, संदीप कुमार, अंजू स्वामी, ताराचंद डूडी, सतीश कुमार पालीवाल, रामलखन सैनी, लक्ष्मणराम, कुलदीप सिंह शारीरिक शिक्षक, मनोज कुलदीप, पंचायत सहायक शर्मिला, सुमन शर्मा सहित विद्यालय के छात्र—छात्राएं एवं राकेश कुमार ग्रामीण उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur