अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] शहर में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत चल रहे 10 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने अपनी ऑन जॉब ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप पूरी की।यहां छात्रों ने आदित्य कंप्यूटर अजीतगढ़ में कंप्यूटर संबंधी विभिन्न कार्यों रिज्यूम बनाना, स्टॉक रिपोर्ट बनाना, एमएस वर्ड, एमएस एक्सल संबंधी कार्यों को किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन गोडवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कार्यक्रम में व्यावसायिक प्रशिक्षक महेश यादव एवं विक्रम गुर्जर के साथ मंजू यादव पवन कुमार शर्मा भगवान सहाय सेन ने अपनी सेवाएं दी। व्याख्याता योगेश कुमार कीर्तनीया ने 10 दिवसीय कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की।
Hindi News / नीमकाथाना / दस दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ समापन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

