नीमकाथाना, [ अमित अग्रवाल] अग्रसेन जयंती कई वर्षों से मनाई जाती रही है लेकिन नवगठित नीमकाथाना जिला बनने के बाद पहली बार जिले की खुशी के साथ में मनाई जाएगी। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हर बार किया जाता है वैसा ही इस बार भी क्रिकेट प्रतियोगिता से शुभारंभ किया गया। नीमकाथाना के युवा अग्रवाल समाज समिति ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया की जिला नीमकाथाना के खेतड़ी मोड़ से माउंडा रोड पर बने रॉयल पैलेस मैरिज हॉल के ग्राउंड में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि नीमकाथाना जिला विधायक सुरेश मोदी ने फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया , जिसमें अनेक टीम ले रही है भाग। पहला मैच चैंपियन और श्याम दीवाने ग्रुप के बीच हुआ, इस टीम के कप्तान निखिल सिंघल थे जिनकी कप्तानी में टीम ने जीत हासिल की । क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद युवा अग्रवाल समाज एवं कार्यकारिणी सदस्य व अग्रवाल समाज समिति के समस्त पदाधिकारी एवं नागरिक गण मौजूद रहे।
Hindi News / नीमकाथाना / तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारंभ


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

