Hindi News / नीमकाथाना / राजीविका के द्वारा तिरंगा मेले का किया आयोजन

राजीविका के द्वारा तिरंगा मेले का किया आयोजन

नीमकाथाना, हर घर तिरंगा अभियान के तहत नेहरू पार्क में राजीविका के द्वारा तिरंगा मेले का आयोजन किया गया जिसमे जिला कलेक्टर ने मां सरस्वती एवं भारत माता के पुष्प अर्चन करके कार्यक्रम का विधिवत सुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा राजीवीका के एसएच सीसीजी के सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों की स्टालो का निरीक्षण किया तथा महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा करते हुए कहा की अब जिला प्रशासन के सहयोग से महिलाओं द्वारा बनाए उत्पादों को उचित फ्लैटफॉर्म उपलब्ध करवाया जायेगा। आज आयोजित तिरंगा मेले महिलाओं ने बढ़चड़कर हिस्सा लिया। महिलाओं द्वारा तिरंगा लहराकर आजादी के उत्सव को मनाया। आज के कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमे अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल शर्मा ने बताया की राजीविका की महिलाओं द्वारा अच्छे उत्पादों को अब बड़े व्यापारियों के माध्यम से मीटिंग करवा कर अवसर उपलब्ध करवाया जायेगा।
इस अवसर पर राजीविका से परियोजना प्रबंधक प्रदीप शर्मा ने सभी जिला अधिकारियों सहित जिला कलेक्टर एवम अतिरिक्त मख्यकार्यकारी अधिकारी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिले के सभी 6 ब्लॉक की स्टॉले लगाई गई। जिसमे नीमकाथाना जिले की सकड़ों महिलाए उपस्थित रहीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur