Hindi News / नीमकाथाना / टोडपुरा भैंरुजी का दो दिवसीय मेला संपन्न

टोडपुरा भैंरुजी का दो दिवसीय मेला संपन्न

भैंरुजी मेले में भजन संध्या में थिरके कलाकारों के कदम

उदयपुरवाटी, विधानसभा के निकटवर्ती टोडपुरा में रविवार को दो दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। मेले का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच पंकज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भैंरुजी मेले की पूर्व संध्या पर शनिवार को सरपंच भंवर सिंह धीवां की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डॉक्टर राजकुमार शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अतिथियों ने भैंरुजी महाराज की पूजा अर्चना कर जयपुर, बीकानेर, नागौर सहित अन्य क्षेत्रों से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों में गायकर महेंद्र अलबेला के नेतृत्व एक से बढ़कर एक भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भैंरुजी मेले में गोठड़ा थाना अधिकारी कमलेश चौधरी मय पुलिस जाप्ते के चपे-चपे पर मुस्तैद रहे। मेले में आए हुए अतिथियों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर मेला कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच बंशीधर मीणा, द्वारका प्रसाद सैनी, मोहनलाल धीवां, गंगाधर कुमावत, लालचंद मीणा, दीपक योगी, विनोद योगी, लक्ष्मण मीणा, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, विजेंद्र कुमार सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur