Hindi News / नीमकाथाना / अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ लिपिकों की टंकण गति परीक्षा 30 सितम्बर को

अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ लिपिकों की टंकण गति परीक्षा 30 सितम्बर को

नीमकाथाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अमिता मान ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ लिपिकों की सितम्बर माह में आयोजित होने वाली टंकण गति परीक्षा 30 सितम्बर 2024 को प्रात: 12 बजे जिला मुख्यालय पर स्थित अरावली औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान आईटीआई शाहपुरा रोड़ नीमकाथाना में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि संबंधित कार्मिक अपना प्रवेश पत्र कलेक्ट्रेट नीमकाथाना के कमरा नम्बर 07 से 29 सितम्बर 2024 तक प्राप्त कर सकते है। किसी कार्मिक को परीक्षा के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो जिला कलेक्टर कार्यालय, नीमकाथाना में स्थित कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 01574—230013 से की जा सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur