Hindi News / नीमकाथाना / मेरी माटी- मेरा देश अभियान के तहत स्वयं सेविकाओं ने निकाली कलश यात्रा

मेरी माटी- मेरा देश अभियान के तहत स्वयं सेविकाओं ने निकाली कलश यात्रा

छात्राओं ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया

नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल] जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय में NSS के तत्वाधान में प्राचार्य डॉ. मंजू वर्मा के निर्देशन में मेरी माटी- मेरा देश अभियान के तहत् NSS की स्वयंसेविकाओं द्वारा चावल व मिट्टी एकत्रित करने के लिए अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचार्य डॉ.मंजु वर्मा ने छात्राओं को ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के बारे में जानकारी दी तथा कलश यात्रा की शुरूआत की तथा छात्राओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रोहिताश यादव, प्रो. कुमुद प्रियदर्शिनी तथा सुश्री सुनिता ने बताया कि अभियान के तहत छात्राऐं अपने घरो से एक मुट्ठी चावल व मिट्टी लेकर आयें। महाविद्यालय में एक कलश में चावल तथा मिट्टी डालकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में प्रो. रामानन्द शर्मा, प्रो. संदेश गौतम, प्रो. ज्योति सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur