Hindi News / नीमकाथाना / राजस्व गांव कोट को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन

राजस्व गांव कोट को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन

ग्राम पंचायत नांगल का राजस्व गांव कोट को अलग ग्राम पंचायत बनाने की ग्रामीणों ने की मांग

उदयपुरवाटी, विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांगल के राजस्व गांव कोट को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर सरपंच प्रतिनिधि आशकरण गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लिखा है कि ग्राम पंचायत नांगल के राजस्व गांव ग्राम कोट की पंचायत मुख्यालय से दूरी लगभग 14 किलोमीटर है। वर्तमान में राजस्व कोट गांव में 2600 से अधिक मतदाता है, साथ ही 5000 से अधिक की आबादी है। 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्व गांव कोट की आबादी 3114 है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोट गांव ग्राम पंचायत बनाने की सभी शर्तें पूरी करता है। ग्राम पंचायत का प्रस्ताव भी उपखंड अधिकारी उदयपुरवाटी को दिया जा चुका है। अत्याधिक दूरी होने के कारण कोट गांव के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर जिला कलेक्टर को अलग ग्राम पंचायत बनाने की ग्रामीणों ने पुरजोर मांग की है। वर्तमान नांगल ग्राम पंचायत में 3000 से अधिक मतदाता एवं 5500 से अधिक की आबादी है। कोट राजस्व गांव सरकार की सभी शर्तों को लगभग पूरा कर रहा है। जिसे अलग से ग्राम पंचायत बनाया जाए। ज्ञापन में अनिल कुमार, पिंटू गुर्जर, सुनील, कृष्ण कुमार, रामू, छोटू राम, चौथमल, मदनलाल, जगदीश प्रसाद, रामूराम, गोपाल मीणा, बीरबल राम आदि के हस्ताक्षर हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur