Hindi News / नीमकाथाना / ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सौकडाला को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग

उदयपुरवाटी, कस्बे की निकटवर्ती ग्राम पंचायत छापोली के ग्रामीणों ने राजस्व गांव कृष्ण नगर एवं सोकड़ाला को मिलकर नवसृजित ग्राम पंचायत सोकड़ाला को बनाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार छापोली पंचायत मुख्यालय से ढ़ाणी सोकड़ाला व कृष्ण नगर की दुरी पांच किलोमीटर है। छापोली ग्राम पंचायत का सबसे पुराना राजस्व गांव सोकडाला है। जिनकी 2011 की जनगणना के अनुसार छापोली की कुल आबादी 9955 है। ढ़ाणी सोकड़ाला की आबादी लगभग 1716 है। वर्ष 2011 में कृष्ण नगर छापोली में शामिल था। जिसकी आबादी लगभग 2000 है। जिसमें कुल 21 वार्ड है। राजस्व गांव सोकड़ाला में तीन से चार बड़ी ढ़ाणियों में लोग निवास करते हैं। राजस्व गांव कृष्ण नगर व सोकड़ाला को मिलाकर दोनों की कुल आबादी लगभग 3700 है। राजस्व गांव से मुख्यालय की दूरी ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय तक आने-जाने में काफी असुविधा होती है। जिससे दोनों ही राजस्व गांव विकास कार्यों से वंचित हैं। जहां काफी सरकारी भूमि खाली पड़ी है। भविष्य में पंचायत भवन, अटल सेवा केंद्र, विद्यालय भवन व सरकारी कार्यालय के लिए आवश्यक जगह उपलब्ध है। जिसका सदुपयोग किया जा सकता है। ज्ञापन में विकास भाकर, राकेश कुमार, शिशुपाल सैनी आदि के हस्ताक्षर थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur