Hindi News / नीमकाथाना / पीएम आवास योजना और द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का वर्चयुल कार्यक्रम 17 को

पीएम आवास योजना और द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का वर्चयुल कार्यक्रम 17 को

नीमकाथाना, पीएम आवास योजना और द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का 17 सितंबर को वर्चुअल कार्यक्रम शांति पैराडाइज खेतडी मोड नीमकाथाना में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रोजगार उत्सव के तहत विभिन्न विभागों के नवनियुक्त कर्मचारियों से वर्चुअली संवाद करेंगे। सीएमएचओ डॉ. विनय गहलोत ने बताया कि नीमकाथाना़ जिले में 104 नवनियुक्त कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जिसमें से 88 कर्मचारी चिकित्सा विभाग के तथा 16 कर्मचारी शिक्षा विभाग के हैं। इस कार्यक्रम का नोडल विभाग चिकित्सा विभाग को बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur