झुंझुनूं, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पर ( कैथल ) हरियाणा निवासी महिला के द्वारा एक परिवाद पेश किया गया है कि मेरी पुत्री का विवाह नवम्बर 2020 को खेतड़ी निवासी ऋतुराज के साथ सम्पन्न हुआ था तथा शादी के बाद से ही ससुराल वाले मेरी पुत्री के साथ दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है तथा उसके साथ मारपीट करते है। दिनांक 17 सितम्बर को मेरी पुत्री ने रात्री में फोन किया कि मेरे सुसराल वाले मेरे व बच्चे के साथ मारपीट कर रहे है व प्रार्थिया की पुत्री से ससुराल वाले फोन भी बात नहीं करवा रहे । प्रार्थिया के द्वारा महिला सुरक्षा केन्द्र की काउंसलर राकेश कुमारी को आपबीती बताई। काउंसलर के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया इस संबंध में राजेन्द्र सिंह शेखावत सरक्षण अधिकारी, महिला अधिकारिता, झुन्झुनूं के निर्देश में महिला को रेस्क्यू करने के लिए थानाधिकारी खेतड़ी के सहयोग से टीम गठित करते हुए प्रार्थिया की पुत्री के ससुराल पहुंचे जहां से प्रार्थिया की पुत्री को देर रात्री में सकुशल रेस्क्यू कर थाने लेकर आऐ तथा पीड़िता ने बताया की उसके साथ 3-4 दिनों से मारपीट की जा रही थी तथा थानाधिकारी खेतड़ी के द्वारा पीड़िता की सुरक्षा को देखते हुए उसके परिवारजन को सुपुर्द कर दिया गया।
Hindi News / नीमकाथाना / ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट व प्रताड़ित करने पर महिला को किया गया रेस्क्यू


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

