Hindi News / नीमकाथाना / नीमकाथाना में महिलाओं ने फूलों से खेली होली

नीमकाथाना में महिलाओं ने फूलों से खेली होली

गायत्री मंदिर में चल रहे विभिन्न कार्यक्रम

नीमकाथाना, युवा सेवा शक्ति की महिलाओं द्वारा फागोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राधाकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। बाबा श्याम को रिझाया गया। फाग और होली पर एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए। रंग मत डाले रे सांवरिया…, नैना नीचा कर ले…, होलिया में उड़े रहे गुलाल, मेरी चुनरी में पड़ गया दाग… आदि श्याम बाबा के भजनों पर महिलाओं ने खूब ठुमके लगाए और जमकर धमाल मचाई। इस दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के गुलाल का टीका लगाया और फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में भगवान श्याम ओर राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान नगर परिषद सभापति सरिता दीवान, युवा सेवा शक्ति अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, प्रीति मेगोतिया,पल्लवी मेगोतिया, अंजू गोयल, सुनीता, निशा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, ममता अग्रवाल सहित अनेक महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur