उदयपुरवाटी, खण्डेला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुभाष मील के जन्मदिन पर रविवार को कस्बे के किरोड़ी रोड़ पर स्थित गौशाला में भाजपा नेता धन्नाराम सैनी के नेतृत्व में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। किसान नेता धन्नाराम सैनी ने बताया कि हमारे निकटवर्ती विधानसभा क्षेत्र खण्डेला के विकास पुरूष विधायक सुभाष मील के जन्मदिन पर रविवार को गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। सैनी ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर फिजूलखर्ची की बजाय बेसहारा पशुओं को चारा खिलाकर उनके बीच जाकर जन्मदिन व अन्य कार्यक्रम मनाने चाहीए। इस दौरान खेमचंद स्वामी, रघुवीर स्वामी, बुद्विप्रकाश स्वामी, राकेश गुर्जर, नारायण लाल गुर्जर, दलीप स्वामी, अनिल स्वामी, मनोज स्वामी मौजूद रहे।
Hindi News / नीमकाथाना / खण्डेला विधायक मील के जन्मदिन पर युवाओं ने किया धर्म पुण्य



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

