Hindi News / Politics News(राजनीति) / एक सिक्के के दो पहलू होते हैं – चौधरी

,

एक सिक्के के दो पहलू होते हैं – चौधरी

कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का जताया आभार

उदयपुरवाटी, कस्बे के गुढ़ा रोड पर स्थित बीजेपी कार्यालय में पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। चौधरी ने कार्यकताओं और मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। चुनाव परिणाम भी वैसे ही है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। हमने जो सपने देखे दिखाए उनको पूरा करने की कोशिश करेंगे। कार्यकर्ताओं को को निराश होने की जरूरत नहीं है। चार महीने शेष है, मई में दिल्ली की सरकार बनाने के लिए के तैयार रहना है। सिलसिला चलता रहता है, तैयारी में जुट जाओ। मैं निराश नहीं होता हूं, चिंता करने की जरूरत नहीं है। इतने कम अंतर से हारे हैं की कोई गम नही है। कोई कमी रही तो सुधारेंगे। मैं हर वक्त तैयार हूं। इससे पूर्व चौधरी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur