Hindi News / Politics News(राजनीति) / भूदोली को किया भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

,

भूदोली को किया भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

नीमकाथाना, [ अमित अग्रवाल ] भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर सिंह तँवर भूदोली को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ बलराम दून ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नीमकाथाना विधान सभा के वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर सिंह तंवर भूदोली को नियुक्त किया है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भूदोली ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वे खरे उतरेंगे तथा पूरे प्रदेश में भ्रमण कर किसानों की मूलभूत समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को दिलवाने के लिए राज्य के गांव-ढाणियों में टीम गठित करेंगे एवं साथ ही नीमकाथाना उनकी जन्म भूमि है इस लिहाज से आखिरी सांस तक वे सदैव नीमकाथाना के लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भूदोली नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में पिछ्ले करीब दो दशकों से किसानों, श्रमिकों, वंचित वर्ग व पूर्व सैनिकों आदि के कल्याण में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं । उपाध्यक्ष पद की सूचना पर भूदोली के नीमकाथाना में छावनी स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाईयां बांटकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur