Hindi News / Politics News(राजनीति) / बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्र भान शनिवार को लक्ष्मणगढ आएंगे

,

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्र भान शनिवार को लक्ष्मणगढ आएंगे

खीचड़ो की ढाणी, तन रहनावा (लक्ष्मणगढ)

सीकर, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान 24 सितम्बर (शनिवार) को खीचड़ों की ढाणी, तन रहनावा आएंगे। विशेषाधिकारी डॉ. मदन यादव ने बताया कि उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्र भान जयपुर से प्रातः 9 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे खीचड़ो की ढाणी, तन रहनावा (लक्ष्मणगढ) पहुंचेंगे। उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान दोपहर 1.30 बजे कसवाली, अपराह्न 3 बजे माधोपुरा पहुंचेंगे तथा माधोपुरा से सायं 5 बजेे जयसिंहपुरा (झुन्झुनू) के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान 25 सितम्बर (रविवार) को ढाकों का बास (नवलगढ़) से सायं 4 बजे प्रस्थान कर सायं 6 बजे पलसाना पहुंचेंगे तथा पलसाना से सायं 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur