Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा ने नीमकाथाना से प्रेम सिंह बाजोर में फिर से जताया विश्वास

,

भाजपा ने नीमकाथाना से प्रेम सिंह बाजोर में फिर से जताया विश्वास

नीमकाथाना, भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। जिसमें हाल ही में नवगठित नीमकाथाना जिले के नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर से भाजपा ने प्रेम सिंह बाजोर में अपना विश्वास जताया है और विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गत विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के सुरेश मोदी से चुनाव हार गए थे लेकिन इससे पहले प्रेम सिंह बाजोर यहां से दो बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur