Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने हजारों समर्थकों के साथ भरा अपना नामाकंन

,

भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने हजारों समर्थकों के साथ भरा अपना नामाकंन

चूंगी नं. 3 से उपखंड कार्यालय तक किया भाजपा प्रत्याशी ने रोड़ शौ

उदयपुरवाटी. विधानसभा चुनावों को लेकर चल रही नामाकंन प्रक्रिया के छ: वें दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने रिटर्निंग अधिकारी कल्पित शिवरान के समक्ष दोपहर सवा 2 बजे भाजपा से नामाकंन भरा है। रिटर्निंग अधिकारी कल्पित शिवरान ने बताया कि नामाकंन प्रक्रिया के छः वें दिन भाजपा प्रत्याशी के रूप में शुभकरण चौधरी ने 2 नामाकंन दाखिल किया है। वहीं एक डमी फार्म भी भरा है। वहीं पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने शिवसेना से तथा निशा कंवर ने निर्दलीय फार्म भरा है। चुनाव शाखा से शनिवार को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भगवानाराम पुत्र मालाराम सैनी निवासी पौंख, रसीम पत्नी नरेन्द्र कुमार गुर्जर निवासी बासड़ी, राजेन्द्र पुत्र नौरंग जाट निवासी टोडी ने फार्म खरीदा है।

भाजपा प्रत्याशी ने निकाला रोड़ शो

भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने शनिवार को कस्बे के चूंगी न.3 से उपखंड कार्यालय तक रोड़ शो निकाला। खुली गाड़ी मे सवार होकर भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने अभिवादन स्वीकार करते हुये आम जनता से आर्शिवाद लिया। रोड़ शो में नई सब्जी मंडी के निकट पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गिदाराम सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यक्रर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर जेसीबी से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। घुमचक्कर के निकट स्थित पूर्व पार्षद ओनाड़सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वागत किया। शाकम्भरी गेट के निकट स्थित नगरपालिका के पार्षदों व विनोद पुष्प भंडार के द्वारा 21 किलो फूलों की माला पहनाकर जेसीबी से पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत किया। इस दौरान प्रधान माया गुर्जर, सिथल सरपंच संजू चौधरी, पौंख चेयरमैन कोमल शेरावत, पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, भाजपा नेता विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा, शहर नगरमंडल अध्यक्ष व पूर्व एसआई मदनलाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, लक्ष्मणराम सैनी, यतेन्द्र सैनी, पूर्व भाजयूमो अध्यक्ष नितेश सैनी, ललित सोनी, अशोक सैनी, वीरेन्द्र सिंह, पवन शाह, राहुल ओला, पवन कुमावत, पूर्व उपप्रधान मदनलाल भांवरिया, सूमन स्वामी, जयप्रकाश चनाना, सुनील चौधरी, मनीष चौधरी, दीक्षा अहलावत, पुनम चौधरी, वन्दना चौधरी, सरपंच सिंगनोर उमेद कुड़ी, प्रहलाद बागड़वा, मनदीप बराला, राकेश जाखड़, अंकित सूरा, रमाकांत महाराज, ताराचंद मित्तल, सम्पत बेनीवाल, कृष्ण चाहर, विकास चौधरी, रामजीवन भण्डार, रामनिवास खटाना, गणेश गुप्ता भोड़की, बागोली सरपंच जतनकिशोर सैनी, चंवरा सरपंच धर्मपाल सैनी, पालिका प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र ढे़नवाल, पार्षद सीताराम जांगिड़, दिनेश सैनी, उमेश कुमावत, धनश्याम स्वामी, मंगलचंद खारड़िया, विनोद चौधरी, पंसस बसंत चौधरी, कमल जाखड़ धमोरा, सतपाल मावलिया, सादुराम सैनी बागोरा, विजेन्द्र सूण्डा, राजेश कटेवा सहित हजारों कार्यक्रर्त्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur