Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा जिलाध्यक्ष मोदी ने तीन विधानसभा में विधानसभा पालक व दो मंडलों के संयोजक किये नियुक्त

,

भाजपा जिलाध्यक्ष मोदी ने तीन विधानसभा में विधानसभा पालक व दो मंडलों के संयोजक किये नियुक्त

सीकर, भाजपा ने जिले की तीन विधानसभाओं में विधानसभा पालक व दो मंडलों में संयोजकों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने सोमवार को लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में नवरंग चौधरी, फतेहपुर विधानसभा में रामातार रूंथला व खंडेला विधानसभा में बालूराम सैनी को विधानसभा पालक नियुक्त किया है।

जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने खंडेला विधानसभा में दो मंडलों में संयोजकों की भी नियुक्ति की है। मोदी ने कांवट मंडल के संयोजक पद पर गुलझारीलाल व कोटड़ी धायलान मंडल के संयोजक पद पर महावीर बाजिया को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur