Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा नेता रघुवीर सिंह भूदोली ने किया जनसंवाद

,

भाजपा नेता रघुवीर सिंह भूदोली ने किया जनसंवाद

ग्रामीणों ने किया सम्मान

नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल ] विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना के भाजपा नेता रघुवीर सिंह तंवर भूदोली ने बुधवार को ग्राम डाबला व सुराजी की ढाणी मे सर्वसमाज के लोगों के बीच जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी , इस दौरान ग्रामीणों ने तंवर का पुष्प माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। भूदोली ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों मे भाजपा को वोट देकर कमल का फूल खिलाने की अपील की। साथ ही दर्जनों लोगों को भाजपा का पट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर भूदोली ने सभा मे मौजुद वरिष्ठजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में फतेह सिंह ,रामनिवास गुर्जर ,दलीप सिंह ,जगदीश कुमावत ,श्रीराम कुमावत , किशोर धानका, लालचन्द धानका,कुल्डाराम यादव , प्रकाश यादव बीरबल वर्मा , बहादुर सैनी , विक्रम सिंह ,सुभाष सिंह , प्रेम टेलर, कृष्ण सिंह , प्रकाश सिंह किशोर सिंह , सर्वसमाज के अनेक गणमान्य लोग मौजुद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur