Hindi News / Politics News(राजनीति) / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए भाजपा ने किया महामृत्युंजय यज्ञ

,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए भाजपा ने किया महामृत्युंजय यज्ञ

मुख्य चौपड़ में विधि विधान से हुआ आयोजन

ॐ त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव बंधना मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् स्वाहा से गूंजा पूरा शहर

अजीतगढ़, [ विमल इंदौरिया ] कस्बे में गुरुवार को पूर्वाह्न 11बजे राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करते हुए अजीतगढ़ दिवराला भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवम निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ताओ ने राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की लंबी आयु के लिए पंडित मालीराम जोशी जयपुरिया के निर्देशन में कस्बे के मुख्य चौपड़ में विधि विधान से भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गोविंद शर्मा के आह्वान पर महामृत्युंजय यज्ञ आयोजित किया। यज्ञ में ॐ त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव बंधना मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् स्वाहा मंत्र की आहुति दी गई। पूरा शहर मंत्र कीआहूतियों से गुंजायमान रहा ।

कार्यक्रम संयोजक पवन टाक ने बताया कि इस अवसर पर अजीतगढ़ पंचायत समिति के प्रधान एडवोकेट शंकर लाल यादव, श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मक्खन लाल शर्मा ,अजीतगढ़ के पूर्व सरपंच जगदीश चौधरी, उपसरपंच मनोज खांडल, मंडल अध्यक्ष बोदूराम बुनकर, अजीतगढ़ शक्ति केंद्र संयोजक कैलाश जाट ,पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जी एल टेलर,युवा महामंत्री रोशन सैनी ,पूर्व मंडल महामंत्री विमल जोशी ,जिला परिषद सदस्य महेंद्र रेगर, भंवर लाल यादव ,सीताराम मित्तल ,रामगोपाल झाड़ली वाले, फूलचंद सैनी, रामचंद्र योगी ,ओमप्रकाश सोमानी, कमल नौसादर, हरिप्रसाद टेलर, अनिल झाड़ली वाले ,मामराज बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आहुति दी l यज्ञ की पूर्णाहुति पर परम पिता परमेश्वर से मोदी की दीर्घायु बनाने के लिए तथा मोदी द्वारा विश्व बंधुत्व की भावना रखते हुए विश्व कल्याण हेतु भारतवर्ष को जगतगुरु बनाने की ओर उत्तरोत्तर विकास करने की मंगल कामना हेतु प्रार्थना की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur