Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आए सीकर

,

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आए सीकर

जिलाध्यक्ष पवन मोदी के नेतृत्व में किया स्वागत

सीकर,[बाबूलाल सैनी ] भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ शुक्रवार को भाजपा कार्यालय आए। जिलाध्यक्ष पवन मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती भी साथ रहे। यहां से प्रदेशाध्यक्ष जोशी व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ सांगलिया धूणी के लिए प्रस्थान कर गए।

स्वागत सम्मान में बोलेते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में पार्टी की निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा नहीं होकर राजस्थान के जन-जन के आशीर्वाद व स्नेह से आमजन की यात्रा बन गई है। यात्रा को राज्य के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कहा कि राजस्थान की भ्रष्टाचार व निकम्मी कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई का बड़ा कारण बनेगा। जिस तरह से यात्रा का अपार समर्थन मिल रहा है, लोगों में उत्साह है उसमें वादा खिलाफी, किसानों के साथ वादा खिलाफी की, युवाओं के सपनों को रौंदने का काम किया, नारी कर रक्षा नहीं कर पा रही, राजस्थान के विकास को अवरूद्ध कर दिया, पेट्रोल डीजल व बिजली सबसे महंगी कर दी ऐसी कांग्रेस सरकार को हमेशा-हमेशा के लिए हटाना है। कहा कि पिछले कई दिनों से एंबूलेंस सेवा बंद होने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही है जिसकी इस सरकार को कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में माहौल बनाया जा रहा है कि सनातन को खत्म कर देंगे। सनातन को खत्म करने का प्रयास मुगलों,अंग्रेजों ने भी किया था जिसेे देश की जनता ने खदेड़ दिया। कहा कि भारत की सनातन संस्कृति को मुगल ही समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किसा खेत की मूली हैै।सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है ना ही कोई कर पाएगा। सांगलिया धूणी के बारे में कहा कि यह स्थान श्रद्धा का केेंद्र है। जो हिंदू से मुस्लिम बन गए थे, उनको वापस हिंदू धर्म अपनाने का काम धूणी के संतों ने किया है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। ऐसे स्थान पर सभी को जाना चाहिए।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को विदा करने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ लगे हुए है और आगे भी लगे रहेंगे। कहा कि कांग्रेस सरकार को अपदस्थ करने के लिए गांव-गांव ढ़ाणी तक जाएंगे। परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जिले में यात्रा के आने पर पूरी मेहनत के साथ पूरी करनी है।

जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने प्रदेशाध्यक्ष सीपीजोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का पार्टी का दूपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ लगे हुए है। परिवर्तन संकल्प यात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार को ऊखाड़ फैकने के लिए कृत संकल्पित है। जोशी व राठौड़ का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने तिलकार्चन कर स्वागत किया।

जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, विधायक रतनलाल जलधारी, गोरधन वर्मा, झाबरसिंह खर्रा, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, मधुसूदन भिंडा, दिनेश जोशी,पूर्व प्रदेश मंत्री मुध कुमावत,पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रा चौधरी व महेश शर्मा, डॉ. कमल सिखवाल, जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा, अनिता शर्मा, स्वदेश शर्मा, आशीष तिवाड़ी, रामसिंह शेखावत, भगवान सिंह घाणा, सरोज कड़वासरा, ओमप्रकाश बिजारणियां, रणवीर सिंह टाटनवां, परमेश्वर सैनी, मनोहरलाल सैनी, नेमीचंद कुमावत, अशोक चौधरी, बाबुलाल शर्मा, शालीनी माथुर, अशोक माथुर, महावीर सैन, श्रीहरि बियाणी, डॉ. बलंवत सिंह चिराणा, जयपाल गढ़वाल, नरेंद्र कौशिक, दुर्गा हटवाल, संतोष खटीक, रविंद्र गहलोत, भंवरलाल जांगिड़, शोभसिंह अनोखू, गोविंद बिजारणियां, अर्जुन तिवाड़ी, जितेंद्र सिंह, रमा शेखावत, सुनिता जाखड़, ममता निठारवाल, कानाराम, कविता चौधरी, ऊमा सैनी, शकुंतला कुमावत, सुनिता शर्मा, गोकुल प्रसाद माथुर, ओमप्रकाश पटवारी, पोखरमल वकील आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur