Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

,

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

पूर्व विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता भेरू घाट में करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

उदयपुरवाटी, विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार दोपहर 3:00 बजे उदयपुरवाटी सीमा में प्रवेश करेगी। इसको लेकर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में पांचबत्ती स्थित गणेश मंदिर के पीछे धर्मशाला में भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पूर्व विधायक चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में इस बड़ी परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सर्व समाज के लोगों के पहुंचने का आह्वान किया है। इसकी जिम्मेदारी सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि उदयपुरवाटी की जनता और भाजपा के कार्योनकर्ताओं के मान सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पूर्व गुरुवार को जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में भाजपा के 8 से 10 लोगों के साथ बैठक की गई। जानकारी यह भी मिल रही है, कि भाजपा नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा भी भाजपा कार्यकर्ताओं की अलग से बैठक कर रहे हैं। भाजपा का नेतृत्व कर रहे बड़े नेता अलग-अलग बैठक कर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत करने के लिए भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। पूर्व विधायक चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ढ़ेनवाल, पार्षद घनश्याम स्वामी, दिनेश सैनी, उमेश कुमार, तेजस, नितेश सैनी, नानूराम चांवरिया, रोहित सैनी, बनवारी लाल सैनी, बीरबल सैनी, सुरेश सैनी, अशोक कुमार सैनी, धुकल राम सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, मुन्ना लाल योगी, सीताराम सोनी, अमित सोनी सहित भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur