Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पहुंची दांतारामगढ़

,

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पहुंची दांतारामगढ़

कांग्रेस सरकार पर किया प्रहार, हर मोर्चे पर बताया विफल

दांतारामगढ़,[प्रदीप सैनी ] भाजपा की ओर से प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा रविवार को दांतारामगढ़ उपखंड मुख्यालय पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर सरकार के कुराज, जंगलराज, महिला व दलित अत्याचार, कुशासन, रीट परीक्षा में धांधली, पेपर लीक, बेरोजगारी ऋण माफी वादा खिलाफी के साथ ही भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया। यात्रा ने सुबह रामगढ़ बाजार, धोलासरी, मेई, गुवारडी, राजनपुरा, चक मिटाई, भारीजा, मंढा सुरेरा इत्यादि जगह सम्पर्क, नुक्कड़, चौपाल किया। जनता ने रथ यात्रा के साथ शिकायत पेटी में अपनी समस्या लिखकर आक्रोश व्यक्त किया। इस यात्रा में यात्रा प्रभारी हरिहर पारीक, जिला महामंत्री प्रभुसिह गोगावास, राजेंद्र धीरजपुरा, गोविंदसिंह लांबा, राजेश चेजारा, राधेश्याम भाटी, मुकेश वर्मा, सुभाष भारतीय, रामदेव भामू , गजानंद कुमावत, मूलसिंह अलोदा, बाबूलाल हलदुनिया आदि ने संबोधित किया। यात्रा के दौरान भाजपा दांतारामगढ़ मंडल अध्यक्ष खुशबू शर्मा का मिठाई खिलाकर जन्मदिन भी मनाया। इस मौके पर हनुमान झाझड़ा, राजेन्द्र भारीजा, मंडल अध्यक्ष गिरधारी कुमावत, अनिल शर्मा खाचरियावास, प्रह्लाद वर्मा बाय, एडवोकेट पोखरमल बिजारणियां, महावीर बेडवाल, सुरभि शर्मा, जयसिंह त्रिलोकपुरा, अनिल कुमावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमराज सैनी, मदन लाल काला, किसान मोर्चा मंड़ल अध्यक्ष दांतारामगढ़ सांवरमल गुर्जर, जयपाल गढ़वाल, जिला कार्यालय प्रभारी महावीर वर्मा, सुनील अलोदा, सरपंच गिरधारी यादव, सरपंच भीमाराम वर्मा, डॉ धर्मपाल यादव, विधानसभा विस्तारक जयपाल कसाना, लालचंद अलोदा, लव सिंह, सचिन कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur