Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा की जनाक्रोश महासभा 28 को

,

भाजपा की जनाक्रोश महासभा 28 को

सीकर, [बाबूलाल सैनी ] राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ आमजन में हो रहे जनाक्रोश को लेकर 28 अप्रेल शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे रानी महल के मैदान में जन आक्रोश महासभा होगी। सभा के बाद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आमजन के साथ रैली के रूप में जाकर जिला कलेक्ट्रेट का महा घेराव करेंगे। जनाक्रोश महासभा के मुख्य वक्ता वक्ता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे। महासभा में सीआर चौधरी, कैलाश मेघवाल, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवारी सहित प्रदेश के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। महासभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक हुई और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, जिले के प्रभारी दिनेश धाभाई सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ आम जन में उपज रहे जन आक्रोश महासभा में जिले से हजारों की संख्या में आ रहे कार्यकर्ताओं व आमजन को कांग्रेस के कुशासन के बारे में अवगत कराया जाएगा। सभी पदाधिकारियों में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया की जनाक्रोश महासभा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो और जिन्हें जो भी दायित्व दिया गया है वह उस दायित्व को पूर्ण कर महासभा को सफल बनाने का प्रयास करें। सभा स्थल के दौरे के दौरान जिले के प्रभारी दिनेश धाभाई, जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष रतन लाल सैनी, भगवान सिंह घाना, सरोज कड़वासरा, मंडल अध्यक्ष संतोष खटीक आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur