Hindi News / Politics News(राजनीति) / उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर होगा रक्तदान शिविर

,

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर होगा रक्तदान शिविर

20 अप्रैल को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का किया विमोचन

फतेहपुर शेखावाटी, [बाबूलाल सैनी ] भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा विधायक व प्रतिपक्ष के उपनेता चूरू विधायक राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष पर 20 अप्रैल को फतेहपुर सौदा बाड़ा स्थित गंगा भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन राजेंद्र राठौड़ फैन क्लब द्वारा किया जा रहा है जिसके लिए शुक्रवार को गंगा भवन में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 20 अप्रैल को मानव कल्याण के काम आने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो इसके लिए लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता रतनलाल महर्षि भाजपा नेता विकास भास्कर भाजपा नेता भागीरथ मल जाखड़ अरविंद सिंह खोटिया राकेश जाखड़ सुरेश कुमार टिड्डा महेंद्र सिंह नरूका अमित तिवारी राजकुमार भास्कर मनोज माटोलिया राजकुमार चोटिया मोनू चोटिया राजेंद्र कड़वासरा कुलदीप पीपलवा हिमांशु सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur