Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेताओं का रहेगा सीकर जिले में दौरा

,

भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेताओं का रहेगा सीकर जिले में दौरा

सीकर, विधानसभा चुनाव में भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं का जिले में दौरा रहेगा। जिले में भाजपा की विजय संकल्प सभाओं को संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का सीकर दौरा रहेगा। जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 नवंबर बुधवार को दांतारामगढ़ विधानसभा में आएंगे। नड्डा सीनियर सैकंडरी स्कूल ग्राउंड दांता में सुबह 11 बजेे आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 22 नवंबर बुधवार को श्रीमाधोपुर विधानसभा में आएंगे। प्रदेशाध्यक्ष जोशी श्रीमाधोपुर में सुबह 11 बजे सुरानी बाजार में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। वे स्कूल मैदान से लेकर मुख्य बाजारों में रोड शो भी करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur