Hindi News / Politics News(राजनीति) / केंद्रीय बजट 2025-26 आत्मनिर्भर भारत की नींव: यूडीएच मंत्री खर्रा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

केंद्रीय बजट 2025-26 आत्मनिर्भर भारत की नींव: यूडीएच मंत्री खर्रा

Politics News(राजनीति) : केंद्रीय बजट 2025-26 आत्मनिर्भर भारत की नींव: यूडीएच मंत्री खर्रा

सीकर, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (राज्य मंत्री) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और आत्मनिर्भर भारत को साकार करने वाला साबित होगा।
यह बात उन्होंने सर्किट हाउस, सीकर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।

 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सशक्त करता बजट

यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती देता है।
उन्होंने कहा

यह बजट सुशासन का प्रतीक है और देशवासियों के प्रति सरकार के दृढ़ विश्वास को दर्शाता है।

 सबका साथ, सबका विकास की भावना

मंत्री खर्रा ने बताया कि वर्ष 2026-27 का बजट प्रधानमंत्री के मूल मंत्र
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’
को धरातल पर उतारने वाला है।
यह बजट देश के साथ-साथ राजस्थान के लिए भी बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।

 युवाओं, महिलाओं और किसानों पर विशेष फोकस

उन्होंने कहा कि बजट में

  • युवा शक्ति

  • महिलाओं का सशक्तिकरण

  • किसानों की आय वृद्धि

  • मध्यम वर्ग को राहत

जैसे विषयों को केंद्र में रखा गया है। इससे आमजन की आकांक्षाओं को नई दिशा मिलेगी।

 रोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

यूडीएच मंत्री ने बताया कि यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखता है।

  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

  • सेमीकंडक्टर मिशन

  • आईटी सर्विसेज और डेटा सेंटर्स

के विस्तार से रोजगार के नए अवसर और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी।

 भारत बनेगा वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब

बजट में भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
रेयर अर्थ कॉरिडोर’ की स्थापना से देश अपनी जरूरतों को अपने संसाधनों से पूरा कर सकेगा और विदेशों पर निर्भरता कम होगी।

 रक्षा बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

यूडीएच मंत्री खर्रा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए
रक्षा मंत्रालय को 7.8 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
इससे सेना के आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण को गति मिलेगी।

 प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, हरिराम रणवां, तेजप्रकाश सैनी, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, जितेन्द्र कांरगा,
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, एडीएम सिटी भावना शर्मा, सीपीओ अंजली सैनी, मुख्य अभियंता विद्युत शीशराम, जितेन्द्र माथुर, राजीव लोचन सहित
जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur