Hindi News / Politics News(राजनीति) / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को फतेहपुर क्षेत्र में

,

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को फतेहपुर क्षेत्र में

ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल स्पद्र्धाओं का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यो का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण

सीकर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 सितम्बर (सोमवार) को जिले के फतेहपुर क्षेत्र के खोटिया ग्राम में आएंगे। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 सितम्बर (सोमवार) को दोपहर एक बजे राजगढ़ (चुरू) से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे ग्राम खोटिया पहुंचेंगे तथा ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल स्पद्र्धाओं का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 3 बजे खोटिया से हेलिकॉप्टर द्वारा चौमू (जयपुर) के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur