Hindi News / Politics News(राजनीति) / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सीकर जिले में

,

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सीकर जिले में

स्व. सांवरमल की मूर्ति का अनावरण व श्रद्धा शिक्षा बालिका महाविद्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण

सीकर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 25 जून शनिवार को जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के कोठ्यारी में आएंगे। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 25 जून (शनिवार) को प्रातः 10 बजे जयपुर से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे कोठ्यारी, लक्ष्मगणगढ़ पहुंचेंगे जहां पर पूर्व विधायक स्व. सांवरमल मोर की र्मूति का अनावरण करेंगे तथा श्रद्धा शिक्षा भवन बालिका महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 1 बजे कोठ्यारी से प्रस्थान कर 1ः30 बजे श्री सालासर मंदिर चुरू में पूजा-दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 3 बजे सालासर से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।