Rajasthan Cabinet Meeting 22 May : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्तमान में राज्य में प्रचार कर रहे हैं। कहीं गांव में जाकर वो लोगों के साथ खाना खा रहे है तो कहीं वो बिच रस्ते काफिला रोक कर आम चूस रहे है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की ऐसे ही वो विभिन्न जिलों में पहुंच रहे हैं और रात्रि चौपाल भी कर रहे हैं। साथ ही, हाथ लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उन्हें हल कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
आज होगी राजस्थान में केबिनेट मीटिंग
वहीं सीएम भजनलाल भी लोगों की समस्याओं को जानकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
इस बीच बताया जा रहा है कि कल (22 मई) सीएम भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। वहां कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में ईंधन की बचत के संबंध में सीएम भजन लाल कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वहीं विकास कार्यों को लेकर सीएम कैबिनेट में कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।
इन पांच फैसलों पर होगी नजर
सरकारी कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपयोग के निर्देश
सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे”
सरकारी खर्च घटाने के लिए मितव्ययता सर्कुलर
यूपी मॉडल की तर्ज पर फ्यूल सेविंग उपाय
सरकारी विभागों में तबादलों से बैन हटाने पर फैसला





