Hindi News / Politics News(राजनीति) / उपमुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचंद बैरवा आज से दो दिवसीय सीकर दौरे पर

,

उपमुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचंद बैरवा आज से दो दिवसीय सीकर दौरे पर

दो दिन करेंगे संवाद, लेंगे संतों का आशीर्वाद

सीकर, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचंद बैरवा आज शुक्रवार को सीकर आएंगे व शनिवार को जयपुर जाएंगे। इस दौरान दो दिन वे भाजपा के गांव चलो अभियान में सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके के लालासी गांव में रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने बताया कि भाजपा के गांव चलो अभियान में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचंद बैरवा 9 फरवरी को दोपहर 1 बजे होटल विनायक रिसोर्ट लक्ष्मणगढ़ आएंगे। वे यहां पर दोपहर 1 से सायं 5.30 बजे तक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचंद बैरवा यहां पर दोपहर 2 बजे पीएम आवास योजना एवं उज्वला योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद 2.45 बजे महिलाओं से संवाद, दोपहर 3.30 बजे वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, सायं 4.30 बजे युवाओं से संवाद एवं सायं 5.30 बजे जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। यहां से वे रात्रि 8 बजे भूरा मंसी विला लालासी में रात्रि विश्राम के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी शनिवार को लालासी में उप मुख्यमंत्री डाॅ. प्रेमचंद बैरवा लालासी में सुबह 8.15 बजे शिव मंदिर व राम मंदिर में दर्शन करेंगे। वे गांव की चैपाल में सुबह 8.45 बजे अनुसूचित जाति व जन जाति वर्ग से संवाद करेंगे। सुबह 10.15 बजे प्रगतिशील किसानों से संवाद करेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालासी में सुबह 11 बजे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। सुबह 11.40 बजे देव दर्शन में लोकदेवता गोगाजी व तेेजाजी मंदिर में दर्शन करेंगे। वे यहां से दोपहर 12.10 बजे श्रीनाथ जी महाराज आश्रम बउ जाएंगे जहां वे संतों से आशीर्वाद लेंगे और संवाद करेंगे। यहां से दोपहर 1 बजे होटल विनायक रिसोर्ट खूड़ी लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 2.15 बजे यहां से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur