Hindi News / Politics News(राजनीति) / कॉमर्स कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का किया स्वागत

,

कॉमर्स कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का किया स्वागत

जयपुर से सालासर बालाजी प्रवास पर जा रहे थे

सीकर, [प्रदीप सैनी ] राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष व राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ जयपुर से सालासर बालाजी प्रवास पर जा रहे थे। इस दौरान सीकर के सांवली सर्किल पर सीकर के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कॉमर्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह ने साफा पहनाकर स्वागत किया व कार्यकर्ताओं ने 51 किलोग्राम की माला पहनाकर स्वागत किया। राजेंद्र राठौड़ ने इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से सामूहिक चर्चा की एवं सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, कॉमर्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश सहमंत्री अतिश चन्दपुरा, भाजपा नेता दिलीप सिंह लोरोली, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह शेखावत, प्रकाश सिंह गोकुलपुरा, गोपाल सिंह कासली, एडवोकेट कमल कुमार कासली, ओबीसी मोर्चा के नरेंद्र सिंह सोलंकी, राधेश्याम बाजिया, एडवोकेट भारतपाल ढाका, लोकेश मलकेडा, प्रियांशु, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह भादवासी, अनिल दानोदिया एडवोकेट मयंक कुमार वर्मा, आकाश सोलंकी, धर्मेंद्र देवल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur