Hindi News / Politics News(राजनीति) / जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी ने अमराराम को विजयी होने का दिया प्रमाण पत्र

,

जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी ने अमराराम को विजयी होने का दिया प्रमाण पत्र

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी कमर उल जमान चौधरी ने सीकर संसदीय क्षेत्र की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के निर्देशानुसार श्री कल्याण कन्या महाविद्यालय सीकर के प्राचार्य कक्ष में मंगलवार को कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) के अमराराम को संसद सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया तथा विजयी होने पर बधाई दी। कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) के अमराराम ने जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत सिंह, चुनाव से जुडे़ सभी अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा शांति पूर्वक व निष्पक्ष रहकर निर्वाचन सम्पन्न कराने पर बधाई दी तथा प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ सारांश मित्तर, वीरेन्द्र चौधरी, सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक सहित प्रशासनिक अधिकारीगण व कार्मिक उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur