Hindi News / Politics News(राजनीति) / जिले की प्रभारी मंत्री रावत शुक्रवार को सीकर आएंगी

,

जिले की प्रभारी मंत्री रावत शुक्रवार को सीकर आएंगी

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता भी करेंगी

सीकर, उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान मंत्री एवं जिलें की प्रभारी मंत्री शकुन्तला रावत शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर सीकर आएंगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा ने बताया कि प्रभारी मंत्री रावत प्रातः 11 बजे बहरोड़ से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस सीकर में पहुंचेंगी तथा दोपहर 2.30 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगी। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री रावत अपराह्न 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक लेंगी तथा सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता करेंगी। प्रभारी मंत्री रावत रात्रि विश्राम सर्किट हाउस सीकर में करेंगी। जिले की प्रभारी मंत्री रावत 14 मई (शनिवार) को प्रातः 9 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur