Hindi News / Politics News(राजनीति) / कासली ग्राम सेवा सहकारी समिति के निर्वाचन संपन्न

,

कासली ग्राम सेवा सहकारी समिति के निर्वाचन संपन्न

अध्यक्ष पद हेतु अब्दुल रशीद तथा उपाध्यक्ष पद हेतु नाहर सिंह निर्वाचित

सीकर, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के संचालक मण्डल सदस्य एवं पदाधिकारियों के पांचवें चरण के निर्वाचन में कासली ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्य एवं पदाधिकारियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुआ । निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार एवं ऋण पर्यवेक्षक दुर्गा सिंह सुंडा ने बताया कि समिति के संचालक मण्डल सदस्य एवं पदाधिकारियों के निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए । समिति संचालक मण्डल के अध्यक्ष पद हेतु अब्दुल रशीद तथा उपाध्यक्ष पद हेतु नाहर सिंह निर्वाचित हुए जबकि संचालक मण्डल सदस्यों में आरक्षित वर्ग में सुमित्रा देवी एवं नगमा बानो महिला वर्ग में तथा मदनलाल मेघवाल अनुसूचित जाति वर्ग में निर्वाचित हुए । सामान्य वर्ग में भवानी सिंह, सुखसिंह , महावीर प्रसाद , फूल सिंह , यशोवर्धन मेघवाल , भागीरथ एवं मो० सलीम निर्वाचित हुए । संचालक मण्डल गठन के पश्चात निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं शपथ दिलाई गई । निर्वाचन उपरांत शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता कासली सरपंच ग्यारसी देवी द्वारा की गई । इस अवसर पर समिति व्यवस्थापक श्री रिछपाल सुंडा ने सभी नवनिर्वाचित संचालक मण्डल सदस्यों एवं पदाधिकारियों का शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur