Hindi News / Politics News(राजनीति) / राजस्थान में वन इलेक्शन वन नेशन के तहत नवंबर में होंगे चुनाव – झाबर सिंह खर्रा

,

राजस्थान में वन इलेक्शन वन नेशन के तहत नवंबर में होंगे चुनाव – झाबर सिंह खर्रा

सीकर, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान में वन इलेक्शन वन नेशन के तहत मतदाता सूची का कार्य पूर्ण होने के बाद नवंबर या दिसंबर में चुनाव करवाए जाएंगे। स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लक्ष्मणगढ़ आए, जहां निजी कार्यक्रमों में भाग लिया। राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने लक्ष्मणगढ़ के नेशनल हाईवे 52 पर एक निजी शोरूम का शुभारंभ करने के बाद लक्ष्मणगढ़ शहर में भगवान राम की निकाली जा रही शौभायात्रा में शामिल हुए ओर भगवान राम के दर्शन कर मंहत अशोक दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने आवाह्न किया कि योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 5000 बीपीएल परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 300 करोड रुपए का प्रावधान किया है, जिससे गांवों में गरीबी को खत्म किया जा सके। राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र की पेयजल समस्या को लेकर दो बड़ी परियोजनाएं कुंभाराम और नहरी योजना इसी साल के अंत तक दोनों परियोजनाएं लागू हो जाएगी जिससे शेखावाटी क्षेत्र में 100 साल तक पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।

राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि वन इलेक्शन वन नेशन को लेकर सीमांकन और परिसीमन का कार्य जल्दी पूर्ण होने के बाद सितंबर तक मतदाता सूची का कार्य पूर्ण हो जाएगा । उन्होंने कहा कि नवंबर या दिसंबर में नगरी निकाय के चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया की राज्य सरकार द्वारा हाल ही में रास्ता खोलो अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पहले समझाईश के प्रयास किए जाएंगे , इसके पश्चात नियमों की पालना करते हुए आमजन की समस्या के समाधान को लेकर अवरुद्ध रास्तों को खोला जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur