Hindi News / Politics News(राजनीति) / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की इंट्री

,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की इंट्री

गुंडाराज को मिटाकर राम राज्य स्थापित करेंगेः-उपमुख्यमंत्री मौर्य

भारतीय जनता पार्टी की संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब

उदयपुरवाटी. विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका में भाजपा विजय संकल्प सभा आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया ने की। भाजपा विजय संकल्प सभा का नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों का 51 किलो की पुष्प माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। शहर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सभी मंच पर उपस्थित अतिथियों का 21 किलो फूलों की माला पहनाकर शानदार स्वागत किया। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह मांठ, पौंख नगर पालिका अध्यक्ष कोमल शेरावत, बाघोली सरपंच जतन किशोर सैनी, चंवरा सरपंच धर्मराज सैनी, दीपपुरा पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी, भाजपा नेता वीरपाल सिंह शेखावत, भाजपा नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, किसान नेता धनाराम सैनी, पूर्व विधायक रामेश्वर लाल सैनी की पुत्री मीनू सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि भोमाराम सैनी, पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ढ़ेनवाल, शहर मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी, भाजपा मंडल संयोजक लक्ष्मण सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश कुमावत, पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा, बागोरा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रोहतास गुर्जर, टीटनवाड़ पूर्व सरपंच रोहिताश मेघवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदा राम सैनी, पूर्व सरपंच गिरधारी लाल सैनी ने संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने उपस्थित जन समूह के सामने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की मौजूदगी में संकल्प पत्र के बारे में विस्तार से बताया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उपस्थित जन समूह से कहा कि भाजपा प्रत्याशी चौधरी को भारी बहुमत से विजय बनाएं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने भारत सरकार की भाजपा द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर मेरी समाज की संख्या ज्यादा है और यहां से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी चुनाव नहीं लड़ रहा आपके ही समाज का केशव प्रसाद मौर्य यहां का प्रत्याशी है। इसलिए अपना प्रत्याशी समझकर कमल के निशान पर ज्यादा से ज्यादा वोट कर भारी बहुमत से विजय बनाएं। जिससे उदयपुरवाटी क्षेत्र भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, गुंडाराज से भय मुक्त हो। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से सर्व समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गंणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur