Hindi News / Politics News(राजनीति) / पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई

,

पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई

शेखावत स्मारक पर

खाचरियावास, [लिखा सिंह सैनी ] पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि रविवार को श्रीमति कमला देवी धूत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर स्थित स्वर्गीय शेखावत स्मारक पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में शेखावत स्मारक पर लगी बाबोसा की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार से स्व. शेखावत द्वारा निर्मित मनोकामना पुर्तेश्वर महामृतुंजय महादेव मंदिर स्थित स्व. शेखावत प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, समाजसेवी चिरंजीलाल जैन, पूर्व प्राचार्य श्रीराम शर्मा, नरेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र धीजपूरा, लोकेश शर्मा, श्रवन बुरड़क, वीरेंद्र नरूका, रवि पुजारी, अनिल कुमार छींपा, गिरधारी कुमावत, चैनपुरा सरपंच प्रतिनिधि गोपाल लाल वर्मा सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur