Hindi News / Politics News(राजनीति) / सौगात: श्रीमाधोपुर विधानसभा के अजीतगढ को मिली नगरपालिका सहित कई बड़ी सौगातें

,

सौगात: श्रीमाधोपुर विधानसभा के अजीतगढ को मिली नगरपालिका सहित कई बड़ी सौगातें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक शेखावत का जताया आभार

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया ] राजस्थान विधानसभा में बजट पर रिप्लाई के दौरान सोमवार को सीएम गहलोत ने श्रीमाधोपुर विधानसभा के अजीतगढ के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए महत्वपूर्ण सौंगातें दी है। विधानसभा इलाके की सबसे बडी ग्राम पंचायत व पंचायत समिति अजीतगढ को नगरपालिका बनाने, अजीतगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत टोडा पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने, अजीतगढ पंचायत समिति में महिला एवं बाल विकास विभाग के खोलने, स्वास्थ्य की दृष्टि से अजीतगढ पंचायत समिति में ब्लॉक सीएमओं कार्यालय खोले जाने, शिक्षा की दृष्टि से अजीतगढ में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय खोले जाने तथा अजीतगढ पुलिस थाने को सर्किल थाना में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई है। इन घोषणाओं पर श्रीमाधोपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। पूर्व पीसीसी सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत ने कहा कि श्रीमाधोपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए विधायक शेखावत कटिबद्ध है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur