Hindi News / Politics News(राजनीति) / बड़ागांव बस स्टैंड पर चुनाव सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन का भव्य स्वागत

,

बड़ागांव बस स्टैंड पर चुनाव सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन का भव्य स्वागत

एक दिवसीय उदयपुरवाटी दौरे पर आए कॉग्रेस चुनाव सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन का कार्यक्रर्त्ताओं ने किया स्वागत

उदयपुरवाटी. क्षेत्र में जगह-जगह कॉग्रेस के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी मोहम्मद काजी निजामुद्दीन का कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव बस स्टैंड पर जोरदार भव्य स्वागत किया। कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए जोरदार भव्य स्वागत किया। इस दौरान चुनाव सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। झुंझुनू रोड़ पर बड़ागांव बस स्टैंड के नजदीक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में 1 घंटे तक चुनाव सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा का 1 घंटे तक बेसब्री से इंतजार किया। गुढ़ागोड़जी बस स्टैंड पर कांग्रेस नेता रविंद्र भड़ाना के नेतृत्व में भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता सुधिंद्र मुंड ने भी गुढ़ागोड़जी रोड़ पर स्वागत। इस दौरान बालाजी स्टैंड के नजदीक यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़ियां के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ विधानसभा चुनाव सह प्रभारी गुढ़ागौड़जी के अभिनंदन मैरिज गार्डन में पहुंचे। जहां कॉग्रेसिंयों उनका फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से वन दू वन संवाद किया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ अभिनंदन मैरिज गार्डन के सभागार में प्रचार सामग्री के साथ नारेबाजी करते हुए मंच तक पहुंच गए। जिसके चलते कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने नाराजगी जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को प्रचार सामग्री के साथ बाहर निकाल दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur