Hindi News / Politics News(राजनीति) / किसान आयोग अध्यक्ष के आवास पर होली स्नेह मिलन आयोजित

,

किसान आयोग अध्यक्ष के आवास पर होली स्नेह मिलन आयोजित

पार्टी कार्यक्ताओं के द्वारा

खण्डेला, [आशीष टेलर] कस्बे में शनिवार को किसान आयोग अध्यक्ष और खण्डेला विधायक महादेव सिंह के दुल्हेपुरा स्थित आवास पर पार्टी कार्यक्ताओं के द्वारा होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया ।इसमें किसान आयोग के अध्यक्ष निर्वाचित होने की खुशी में कार्यकर्ता ने विधायक को फोटो, माला और साफा पहनाया। विधायक ने बताया कि होली प्रेम और एकता का त्यौहार है, इस पर मिलजुल कर रहना चाहिए, साथ ही आश्वाशन दिया कि खण्डेला की जनता के लिए जीवन भर सेवा के लिए तैयार रहूँगा । कार्यक्रम में खंडेला नगर पालिका अध्यक्ष याकूब मलकान, उपाध्यक्ष नाथूराम, पार्षद डॉक्टर हसन अहमद फारुकी ,सुवालाल सैनी ,रामगोपाल यादव, पार्षद विजय कुमार, इब्राहिम ,पवन कुमार सैनी, सुरेश कुमार सैनी ,विनोद,किशन,सैनी दायरा सहित सेकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur