Hindi News / Politics News(राजनीति) / महरिया द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, भजनों की बही रसगंगा

,

महरिया द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, भजनों की बही रसगंगा

जेजीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव सहित भाजपा के भी कई नेताओं ने की शिरकत

सीकर, [बाबूलाल सैनी ] फतेहपुर कस्बे में चूरू रोड पर स्थित दो जांटी बालाजी मंदिर में रविवार को शेखावाटी के संतो के सानिध्य में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्द किशोर महरिया द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में सुबह मंदिर प्रांगण में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया इसके बाद सुबह करीब 11:00 बजे भजन कार्यक्रम शुरू हुआ और इसके साथ ही प्रसाद कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। कार्यक्रम में शेखावाटी के सुप्रसिद्ध संतों व कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी तो महिलाएं भी अपने आप को नाचने से नहीं रोक पाई। कार्यक्रम में संत शांति नाथ महाराज, विकास नाथ महाराज, चुवास आश्रम के निश्चल नाथ महाराज, रामदास चीमा बाबा, गणेश महाराज, विजयनाथ महाराज, प्रकाश दास महाराज, राजुदास महाराज सहित कई संतो की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान हास्यकवि हरीश हिंदुस्तानी ने लोगों को गुदगुदाया। कार्यक्रम में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ अजय चौटाला, प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी, रामावतार, राजेंद्र भामु, पूर्व जज हरी गोदारा, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, पूर्व आईजी सवाई सिंह, भाजपा नेत्री मधु कुमावत, शीशराम थोरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में गायक कलाकार मेघराज मारवाड़ी, पंकज हरितवाल, देवकी बोचीवाल, पूर्णमल, चीमा बाबा सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

सुबह 11 बजे उमड़ने लगा हुजूम, हाइवे पर लग गई वाहनों को लंबी कतार
नंदकिशोर महरिया द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सुबह 11:00 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया। जैसे-जसे दोपहर होती रही वैसे वैसे भीड़ बढ़ती गई। एक बार तो हाईवे पर वाहनों का शाम सा लग गया। कार्यक्रम में फतेहपुर तहसील के प्रत्येक गांव से लोग पधारे।

भजनों पर जमकर नाची महिलाएं
कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी मोनिका दीदी के भाजनोंपर महिलाएं अपने आप को नाचने से नहीं रोक पाई। कार्यक्रम में शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।

भारी भीड़ से आकलन शुरू, लोग निकलने लगे कार्यक्रम के राजनीतिक मायने

नंदकिशोर महरिया द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक में भारी भीड़ होने के चलते अब लोगों ने अपने-अपने कयास लगाने शुरू कर दिए। लोग कार्यक्रम के राजनीतिक मायने निकल रहे हैं। गौरतलब है कि किसी भी राजनेता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभी तक इतनी बड़ी संख्या में लोग नहीं जुटे। ऐसे में लोगों में चर्चा का विषय हो गया। कार्यक्रम में लोग बसों में भरकर आए वही शहर से भी बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur