Shekhawati Live

झुंझुनूं में कर्पूरी ठाकुर जयंती पर OBC कांग्रेस की संगोष्ठी

ओबीसी आरक्षण के शिल्पकार कर्पूरी ठाकुर को कांग्रेस ने किया नमन

 
OBC Congress leaders attend Karpoori Thakur Jayanti seminar in Jhunjhunu

झुंझुनूं में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 103वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थी भवन (जाट बोर्डिंग) स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार किया गया।

सामाजिक न्याय के शिल्पकार थे कर्पूरी ठाकुर

कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष संतोष सैनी ने कहा

“सरकारी नौकरियों में ओबीसी आरक्षण लागू कर कर्पूरी ठाकुर जी ने सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। ओबीसी समाज के उत्थान में उनका योगदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।”

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी के विचार और मूल्य आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं, जिन्हें अपनाकर सामाजिक सरोकारों को मजबूत किया जा सकता है।

विचार गोष्ठी का उद्देश्य

गोष्ठी का उद्देश्य

  • कर्पूरी ठाकुर जी के योगदान और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना

  • सामाजिक न्याय और समानता के विचार को आगे बढ़ाना

  • युवाओं को सकारात्मक राजनीति से जोड़ना

बताया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर

  • एनएसयूआई प्रदेश सचिव पंकज देग

  • एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़

  • डीसीसी निवर्तमान महासचिव जगदीश पूनियां

  • ख्याली राम, विश्वंभरजी, इमरान झुंझुनूं

  • शशांक चौधरी, शाहिल, शैलेष, शौर्य

  • राजेश बाबल, सुभाष जी, नरेश सेन, राजेंद्र कुमावत

सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।