Hindi News / Politics News(राजनीति) / फिर से भाजपा के हुए महरिया, भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

,

फिर से भाजपा के हुए महरिया, भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

सीकर, [बाबूलाल सैनी ] सीकर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे व इससे पहले लोकसभा का निर्दलीय चुनाव लड चुके तथा तीन बार भाजपा से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष ने शुक्रवार को जयपुर जाकर पार्टी कार्यालय में प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़,सांसद रामचरण बोहरा,सतीश पुनिया, प्रेमसिंह बाजोर, वासुदेव देवनानी आदि की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान लक्षमनगढ से भी उनके समर्थक जयपुर पहुंचे। महरिया ने 2013 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में लक्षमनगढ विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लडा था। उक्त चुनाव में भी महरिया को हार का सामना करना तथा 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय ताल ठोक दी जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भाजपा के खिलाफ चुनाव लडा था। लगातार तीन चुनाव(एक विधानसभा व दो लोकसभा) हारने के बाद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur