Hindi News / Politics News(राजनीति) / भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर 14 सितंबर को होगी मंडल की बैठक

,

भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर 14 सितंबर को होगी मंडल की बैठक

भाजपा शहर मंडल की होगी 14 सितंबर को बैठक आयोजित

उदयपुरवाटी. कस्बे में भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत को लेकर 14 सितंबर 2023 गुरुवार को भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। कस्बा के भाजपा मंडल अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा उदयपुरवाटी पहुंच रही है। इस यात्रा के भव्य स्वागत के लिए पूर्व तैयारियों को लेकर 14 सितंबर को 5:00 बजे भाजपा शहर मंडल की बैठक शिशु वाटिका परिसर में आयोजित होगी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के समस्त वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी, साथ ही शहर के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व पार्षद सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur