Hindi News / Politics News(राजनीति) / कन्हैयालाल के परिवार से मिलने पहुंचे मील

,

कन्हैयालाल के परिवार से मिलने पहुंचे मील

पीड़ित परिवार को 50000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी

खण्डेला, [आशीष टेलर ] खण्डेला से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सुभाष मील ने शाहपुरा कांग्रेस नेता मनीष यादव के साथ उदयपुर पहुँच कर कन्हैयालाल टेलर के परिवारजनों से मुलाक़ात करी और सांत्वना दी। इस दौरान सुभाष मील खण्डेला ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश कन्हैयालाल के परिवार के साथ खड़ा है, किसी भी कीमत पर उनको अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही सुभाष मील ने अपनी तरफ से पीड़ित परिवार को 50000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। उदयपुर घटना को मील ने देश के लिए कलंक बताया और कहा कि ऐसे घिनोने कार्य करने वाले दोषियों को देरी ना करते हुए फांसी की सजा देनी चाहिए। इस दौरान शाहपुरा कांग्रेस नेता मनीष यादव ने भी पीड़ित परिवार को 50000 रुपये की आर्थिक सहायता करी और ढाधस बंधाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur