Hindi News / Politics News(राजनीति) / जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री बामनिया कल आयेंगे भूदोली

,

जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री बामनिया कल आयेंगे भूदोली

बालिका छात्रावास का शिलान्यास करेंगे

सीकर, जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया 12 जून(रविवार) को प्रात:11 बजेे नीमकाथाना तहसील के भूदोली गांव आयेंगे तथा आश्रम जनजाति बालिका छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। बलराम मीना अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता राजस्थान राज्य कृषि बोर्ड जयपुर ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण मीना विधायक बस्सी एवं अध्यक्ष राज्य जनजाति आयोग करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि सुरेश मोदी नीमकाथाना विधायक एवं अध्यक्ष राजस्थान व्यापार मण्डल, महादेव सिंह खण्डेला खण्डेला विधायक एवं अध्यक्ष राजस्थान किसान बोर्ड , डॉ. जितेन्द्र सिंह खेतडी विधायक एवं सलाहकार मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने बताया कि शिलान्यास समारोह में कुंजीलाल मीना आई.ए.एस, के.एल मीना, आर.डी मीना सेवानिवृत आई.ए.एस अतिथि होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur