Hindi News / Politics News(राजनीति) / जलदाय एवं भू-जल मंत्री डाॅ. महेश जोशी करें­गे ध्वजारोहण

,

जलदाय एवं भू-जल मंत्री डाॅ. महेश जोशी करें­गे ध्वजारोहण

जिला स्तरीय समारोह जिला पुलिस लाईन में आयोजित होगा

सीकर, 5वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में­ सोमवार को जिला पुलिस लाईन, सिल्वर जुबली रोड में­ जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि जलदाय एवं भू-जल मंत्री डाॅ. महेश जोशी ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाईन में जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह से पूर्व जलदाय एवं भू – जल मंत्री डाॅ. महेश जोशी शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि देंगे। इसके बाद जलदाय एवं भू-जल मंत्री डाॅ. महेश जोशी परेड़ का निरीक्षण कर आर.ए.सी., राजस्थान पुलिस, होमगार्ड आदि की टुकड़ियों के संयुक्त मार्च पाॅस्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार द्वारा किया जाएगा। समारोह से पूर्व तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।
कलेक्ट्रेट में­ ध्वजारोहण: स्वतन्त्रता दिवस पर सोमवार को यहां कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 8 बजे जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सहित परिसर में­ स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहें­गे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur